Wednesday, December 21, 2022

इश्क़ ला महदूद

 है इश्क़ ला महदूद हाय ये है इश्क ला महदूद

यही अनासिर यही खुदा है

यही अनासिर यही मिशा है

यही मुसाफिर यही परिंदा

यही है घर और यही घरौंदा

है इश्क़ ला महदूद हाय ये है इश्क़ ला महदूद

यही है किस्ना यही सुबह है

यही है किस्ना यही दुआ है

यही है पागल यही गवाह है

यही है मय और यही दवा है

है इश्क़ ला महदूद हाय ये है इश्क़ ला महदूद

ये ना बैरी ना ये खफा है

ये ना बैरी ना ये खफा है

इसी से ही सब कुछ बना है

फिर भी कम सबको मिला है

है इश्क़ ला महदूद हाय ये है इश्क़ ला महदूद

है इश्क़ ला महदूद उफ़ ये है इश्क़ ला महदूद

Friday, February 14, 2020

Morey Saajan


Pal pal yaad karun, Pal fariyaad karun,

Pal pal yaad karun, Pal fariyaad karun,

Aaja re morey Saajan Saajan Saajan,

Ki torey bina suna, Mann ka aangan,

Aaja re morey Saajan Saajan Saajan,

Ki torey bina suna, Mann ka aagan


Door jo humse hue, Naina surkh bhaye -2

Pichhle baras jab, humse mile the - 2

Aaya tha tabhi saawan saawan saawan,

Ki torey bina suna mann ka aangan

Aaja re morey Saajan Saajan Saajan,

Ki torey bina suna, Mann ka aagan


Rahiman naata Prem ka mat todo chatkay

Rahiman resham preet ka mat todo chatkay

Jode phir ye na jude, bandhan toot hi jaaye

Aaja re morey Saajan Saajan Saajan,

Ki torey bina suna, Mann ka aagan


Aaja re morey Saajan Saajan Saajan,

Ki torey bina suna, Mann ka aagan

Aaja re morey Saajan Saajan Saajan,

Ki torey bina suna, Mann ka aagan

Sunday, October 30, 2011

आशा

 हर वक़्त गहरा, हर शाम गहरी,

गहरा हुआ हर शमां,
हर समय मैं ढूंढता हूँ मेरी मंजिल है कहाँ/

कब मिलेगी जिंदगी वह,
जिसके धुंदु मैं निशाँ,
रात की अन्धक पवन में,
ज्ञान की निर्मल फिजा/

पर मेरी आशा बची है,
हार भी न मानी मैंने,
है यकीं मुझको अभी भी,
मिलेगा वह आसमाँ /


- सौरभ गुप्ता फैज़ाबादी 'आज़ाद'
संपूर्ण रचित सन २००४ में /

संकल्प

 जगा वह जोश मन  में,

जो चाहिए एक जीत के लिए,
उठा वह वज्र हंसकर,
जो चाहिए एक युद्ध के लिए,
हिला दे पैरों तले धरती दुश्मनों की,
जिससे गिरें दुश्मन,
गगन के सामने उठकर दिखा ऊँचा,
एक विजय के लिए,
तू चल निर्विकार,
टेढ़े रास्तों पर,
क्योंकि तुझे है बढ़ना,
देश के लिए,
रख मन को एकाकार 'आज़ाद',
न हो चिंतित,
मिलेगी सफलता तुझे भी,
हर एक श्रम के लिए /


-  सौरभ गुप्ता फैज़ाबादी 'आज़ाद'
  संपूर्ण रचित सन २००४

Monday, February 7, 2011

Ahsaas

 hai shakoon aaj sine mein,

ek narm ,garm ,halka sa ahsaas,

kuch khas,
kabhi duur ,kabhi paas,
khwabon ka shahar ,
jaise tanha samundar,
ke kinaron par bheege pairon
par bahati hawa ki chhuwan,
jaise koi
keh de
kaano mein
halke se,
pyar se ,
naaj se,
kuch meethe shabd!!

Tuesday, April 13, 2010

अर्धांगनी

 आधी रात का समय ,सेल्वा कुमारन अपने छोटे से कमरे में अंगड़ाई ले रहे थे/सुबह से ही काम की अधिकता से उनका पूरा शरीर टूट रहा था/पर हालत ऐसे हो गए कि आँखों में चाह कर भी फूटी कौड़ी नींद न थी/उनकी पत्नी दीपा का न होना आज उन्हें बहुत सता रहा था/वो जानते थे,की आज नहीं तो कल दीपा मायके से जरूर वापस आ जाएगी,पर इस बार का झगडा काफी ज्यादा ही उत्तेजित और हृदय्घाती था/ऐसा नहीं है कि वो दीपा से प्यार नही करते थे, पर एक साधारण कमाने वाले से अधिक चाह रखना कहाँ की बुध्धिमानी है और फिर जब दीपा खुद एक कमाने वाली महिला है,दो साल से घर का मुह भी नहीं देखा उन्होंने ,अचानक उन्होंने देखा की दरवाजे पर ठक ठक कीआवाज हो रही है/रात के ३ बजे कौन होगा,दीपा के बारे में सोच उनका दिल डर से भर आया ,भले उनके बीच कहासुनी क्यों न हुई हो पर है तो वो उनकी पत्नी ही ना ,सुबह से बात भी नहीं हुई है ,क्या पता मायके गयी भी की नहीं,वहां तो जब बात हुई थी तब तक तो नहीं पहुंची थी,आखिर मदुरै चेन्नई से काफी दूर है,समय तो लगेगाही ये सोच के वो निश्चिंत हो गए थे पर अब लग रहा है की उन्होंने कितनी बड़ी गलती कर थी ,उनके मन में अनेक ख़राब ख्याल आने लगे,और उनके दिल की धड़कन, किसी नगाड़े की तरह आवाजे निकाल रहीं थी ,इन चंद पलों में जमीन आसमान एक होने को आ रहा था/उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला,तो उनकी नींद खुल गयी, और एक भयावह सपने का अंत हुआ/माथे पर पसीने की बुँदे छलक आयीं थीं और धड़कने अभी भी जोर पर थीं /पानी पीने के बाद उन्होंने सोचा कल कैसे भी वो दीपा के लिए जरी की साड़ी लेके आयेंगे आखिर वो उनकी अर्धांगनी है और उसे कल ही वापस लाने जाएँगे /

Thursday, December 17, 2009

घर जाने वाली ट्रेन (Ghar Jaane Wali Train)

समय रात के १२ बजे थे| और अभी भी स्टेशन पर चहल पहल थी और शायद यही एक वजह थी कि संबित जेना का मन अभी भी स्टेशन पर लगा हुआ था | इन्हें लोग जेना बाबू के नाम से संबोधित करते थे और उनके गरिमामयी व्यक्तित्व से अमूमन हर कोई प्रभावित हो जाता था | उनके होने से ही एक सुरक्षा कि छाँव का एहसास होता था, पर आज समय विपरीत था | वो अकेले थे और उन्हें इसका मलाल भी था | खैर वो स्थिति को समझते थे इसीलिए वो शांत थे और जब वो घर जाते होते तो उन्हें किसी भी गम का एहसास कम ही होता था | यूँ तो दच्छिन भारत के कालेजों में तो उत्तर भारत के पर्वों की छुटियाँ कम ही होती हैं या यों कहें नहीं के बराबर होती है तो ज्यादा उचित होगा | जेना बाबू बाहर से जितने पत्थर दिखते थे उतने ही अन्दर से नरम दिल के थे | उनके साथ कई सफर किये है मैंने ,पर मजाल है की अगर कोई दुखियारा भीख मांगता हुआ उनके पास से खाली हांथ जाये | कई बार तो वो एक ही भिखारी को दो-दो बार पैसे दे दिया करते थे और ये भी नहीं एक -दो दे दिया ,कभी दस ,कभी पचास, साथ में जो हो वो देख के सोच में पड़ जाये | और फिर तो दिवाली पड़ रही थी पर क्लास्सेस छूटने के डर से कोई घर नहीं जाता था पर जेना बाबू जानते थे कि उनका मन यहाँ नहीं लगेगा इसीलिए आज वो स्टेशन पर थें और घर जाने वाली ट्रेन का इन्तेजार कर रहे थे |