Thursday, December 17, 2009
Wednesday, December 16, 2009
यूँ ही चलते चलते...
साजन देहुरी जब भी किसी से मिलते तो उनका दिल जीत लेने वाले व्यक्तियों में से थे | यह घटना भी उनसे ही जुडी हुई ही है साथ ही उनके दोस्त सिद्धार्थ पानिकर का भी इसमें काफी हाथ था| वक़्त था सुबह के नाश्ते का ..क्लास्सेस शरू होनो को थी पर ये हमेशा ही देर से जाने के आदि थे | हालाँकि इनका साथ देने को काफी लोग होते थे पर ये उनमे से थे जो हमेशा ही नियमित रूप से देर से आते थे | पर इनके बहने बड़े ही दिलचस्प होते थे | मसलन एक बार का वाकया ले लीजिये विभा मैडम के क्लास में इन्होने कहा कि "मैम हम तो जल्दी ही आ रहे थे पर रास्ते में हमे HOD ने पकड लिया, हम क्या करें | किसी कारनवश उस दिन HOD अब्सेंट थीं और दुर्भाग्य से बात बात मैडम को भी मालूम थी | बस फिर हो गयी छुट्टी और सिद्धू का डब्बा हो गया | खैर मैम का दिल तो नहीं पसीजा पर फिर भी, और यहीं पर साजन अपना व्यक्तित्व कौशल दिखा गए, वो बोले "मैम ये तो कल की बात बता रहा था | हम तो अभी उनके काम को करके आ रहें हैं" और यों वो बाजी मार गये |